गभाना: गभाना में मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
गभाना में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां थाना की मिशन शक्ति की विशेष टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।