महोबा: टिकरीपुरा मुहाल निवासी किशोर की नहाते समय तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरीपुरा मुहाल निवासी जगदीश रैकवार का 15 वर्षीय पुत्र नानू अपने अन्य दोस्तों के साथ मदन सागर तालाब में नहाने गया था। तभी तालाब में नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।