लखीसराय: अलीनगर खुशी ढावा के समीप
आज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सदर अस्पताल आने के क्रम में मौत
अलीनगर खुशी ढाबा के समीप अज्ञात पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सड़क दुर्घटना देख स्थानीय लोग जुट गए। और घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान कजरा रामतलीगंज निवासी लखन यादव के पुत्र सदासी यादव के रूप में की गई है।