लखीसराय: जिला समाहरणालय में शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, विभिन्न पदाधिकारी रहे उपस्थित
मंत्रणा कक्ष में शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया है जिसकी शिक्षाविदों में चर्चाएं हो रही है। जानकारी हो कि शिक्षक दिवस पर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में विद्यालय प्रधान के निर्देशानुसार ही छोटे-बड़े कार्यक्रम का आयोजन देखने को मिलता रहा है। लेकिन विभाग ने कार्यक्रम कर शिक्षकों को उत्साहित किया।