लखीसराय: औरे गांव की बिजली आपूर्ति विभाग ने की बंद, स्मार्ट मीटर लगाने का ग्रामीण के विरोध पर हुई कार्यवाही
औरे की बिजली आपूर्ति बिजली विभाग के अधिकारियों ने 11 हजार वोल्ट का जम्पर खुलवाकर बंद करा दिया है। दरअसल विभाग के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर हर गांव को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें स्मार्ट मीटर को प्राथमिकता देते हुए हर घर में डिजिटल की जगह स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। जिसको लेकर कई जगह बिभाग को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।