बागपत: सूरजपुर महनवा में पिछले एक माह से अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा लो टेंशन विद्युत पोल नहीं बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम सूरजपुर महनवा निवासी देवकांत शर्मा के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से लो टेंशन विद्युत पोल टूट गया था। आरोप है कि पिछले एक माह से टूटा हुआ लो टेंशन विद्युत पोल बदला नहीं गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पोल नहीं बदला गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी।