हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों के कब्जे से देशी शराब बरामद कर किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना अधीन सुरेशिया चौकी पुलिस ने बाइक पर 47 पव्वे देशी शराब का परिवहन करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेशिया चौकी के एएसआई सुभाषचन्द्र टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम ने बाइपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक बाइक को रूकवाया तो उस पर दो जने सवार थे। उनके पास देशी शराब से भरे 47 पव्वे मिले।