मोबाइल गुम या चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल में दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में ग्राम उफरी कला निवासी बबलू पनिका का 11,500 रुपये का रियलमी C-73 स्मार्ट मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल तलाश कर रिपोर्टकर्ता को वापस सौंप दिया।