करतला: बरभौना के जंगल में 40 हाथियों का विशाल झुंड, इलाके में दहशत और सतर्कता
Kartala, Korba | Jun 4, 2026 कोरबा जिले के बरभौना जंगल में आज करीब 40 हाथियों का बड़ा झुंड देखा गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से जंगल तथा हाथियों के नजदीक न जाने की अपील की गई है। हाथियों के दल का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।