अकबरपुर: जनपद कानपुर देहात पुलिस ने स्वच्छता एवं बेहतर कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में शनिवार करीब नौ बजे के आस पास जनपद के समस्त थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं विभिन्न शाखाओं में स्वच्छता एवं बेहतर कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।