सगड़ी: महराजगंज थाना की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sagri, Azamgarh | Apr 24, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में महराजगंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य व मय हमराह फोर्स ने झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी साहुल पुत्र करमदेव चौहान को बढ़ई का पूरा से शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।