रामपुर: डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक आकाश सक्सेना ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | Apr 14, 2026 संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तोपखाना स्थित डॉ. अंबेडकर चौक पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का उदघाटन शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। विधायक ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात वे स्वयं शोभायात्रा में