विधायक चंद्रदेव महतो ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर कारीटांड़ गांव में घरों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत तार और घनी आबादी के बीच स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का मंगलवार के दोपहर 3:00 बजे कहना है कि विद्युत ट्रांसफार्मर से हमेशा चिंगारी निकलती है और हाई टेंशन तार के टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है।