तुमगॉव नगर पंचायत मे नवजीवन हॉस्पिटल हुआ सील स्टाफ की लापरवाही से 6 साल की बच्ची की हुई थी मौत
कुछ दिन पहले तुमगांव थाना क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल में प्रबंधन के लापरवाही के कारण 6 वर्षीय बच्ची के मौत हो गई थी जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की. वहीं गठित चिकित्सकों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अस्पताल को सील कर दिया