Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
usr09575050
Kullu, Kullu
| Jul 8, 2026
MORE NEWS
एनएच 305 खनाग में गिरा पेड़
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026
पी.एम. श्री जी.एस.एस.एस. भुंतर में छात्र संघ (Head Boy / Head Girl) का चुनाव संपन्न Kullu Times आज पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) भुंतर में विद्यालय के मुख्य छात्र (Head Boy) और मुख्य छात्रा (Head Girl) के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कुल 12 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, छात्र वर्ग से प्लस-टू (+2) के जगदीश को 'हेड बॉय' और प्लस-टू (+2) के ही आर्यन को 'वाइस हेड बॉय' चुना गया। वहीं, छात्रा वर्ग में प्लस-टू (+2) की कृतिका को 'हेड गर्ल' तथा प्लस-टू (+2) की प्रेमलता को 'वाइस हेड गर्ल' के रूप में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज (Badge) पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी चुने गए बच्चों को अपना शुभाशीष (आशीर्वाद) देते हुए कहा कि वे अपने छात्र जीवन के साथ-साथ विद्यालय के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं बखूबी निर्वहन करेंगे।
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026
आनी न्यू बस स्टैंड के साथ लैंडस्लाइड शुरू,बारिश का सिलसिला लगातार जारी
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि आजकल बरसात का मौसम है और भगवान से प्रार्थना है कि वह जनता को आपदा से बचाए। लेकिन इसके साथ-साथ भगवान से एक और प्रार्थना है कि वह प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से भी जनता की रक्षा करें।
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026
सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू में मोबाइल मेडिकल वैन आधारित स्वास्थ्य सेवा का किया शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, हर जरूरतमंद तक चिकित्सा सेवा पहुंचे : कंगना रनौत कुल्लू, 9 जुलाई। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने आज कुल्लू जिले के ग्राम चंसारी में एनएचपीसी लिमिटेड के सहयोग से मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल वैन आधारित प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और यह पहल उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, आवश्यक दवाइयां तथा प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचेंगी, जिससे विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, नए एम्स, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर तथा डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी अनेक योजनाओं ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है। अब इसी सोच के अनुरूप मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। कंगना रनौत ने इस जनहितकारी पहल के लिए एनएचपीसी लिमिटेड तथा मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज की सराहना करते हुए कहा कि सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मोबाइल मेडिकल वैन हजारों लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
Kullu, Kullu | Jul 10, 2026
- Kullu News