धरियावद: धरियावद थाना परिसर में प्रशिक्षु आरपीएस शक्ति दायमा को भावुक विदाई दी गई
स्थानीय थाना परिसर में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी शक्ति दायमा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। थाना प्रभारी सीआई हजारीलाल सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें फूलमालाओं व शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर साथियों ने दायमा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।