पिपरिया: पिपरिया थाना के पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
पिपरिया पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पिपरिया थाना कांड संख्या 48/26 मारपीट के मामले में रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजकिशोर सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं पिपरिया थाना कांड संख्या 39/26 अपहरण मामले में वलीपुर गांव के राजा कुमार गिरफ्तार हुए.