चौपारण: हजारीबाग पुलिस का विशेष अभियान, 31 आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 जून की रात जिलेभर में महिलाओं से संबंधित अपराध और पॉक्सो मामलों के फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। 29 टीमों और 87 पुलिसकर्मियों की मदद से चलाए गए अभियान में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 31 वारंट और कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया।पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जार