आरोन: भौंरा गांव के तिराहे से आरोन थाना पुलिस ने ₹24000 से अधिक की 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर पकड़े
Aron, Guna | Jun 23, 2026 आरोन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की। 23 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 22 23 जून रात सूचना पर कामखेड़ा रोड के भोरा गांव तिराहे पर नाकेबंदी कर दो बाइक सवार मनीष साहू और मूलचंद अहिरवार ग्राम भूतमणि को पकड़ा है, बाइक पर प्लास्टिक कट्टों में ₹24.500 की 7 पेटी देशी मदिरा के 350 क्वार्टर बरामद हुए। बाइक सहित जप्त कर मामला दर्ज किया है।