सरूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक कस्बे से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहां एक व्यक्ति ने एड्स जैसे रोग से ग्रस्त अपनी ही पत्नी पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा लगाकर खाने पर तहरीर दी है। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।