राजिम क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते महानदी एवं राजिम के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अनुराग मनोविकास केंद्र के 16 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षित आवास, भोजन एवं आवश्यक राहत व्यवस्था सुनिश्चित की।
प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे सतत निगरानी विशेष सतर्कता तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नदी-नालों के समीप जाने से बचें और स्वयं सहित अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
संकट की घड़ी में हर जीवन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें #जनसेवा #बाढ़_सुरक्षा #राजिम
@chhattisgarhcmo @bjp4cgstate @bjpgariyaband @gariyaband_distt
2 views | Gariaband, Chhattisgarh | Sep 26, 2026