अमरोहा: अमरोहा में 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी ने योग सप्ताह का शुभारंभ किया
Amroha, Amroha | Jun 15, 2026 अमरोहा के श्री वासुदेव तीर्थ स्थल में 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन किए और योग के महत्व को समझा।