विदिशा नगर: बिजली कर्मचारियों का जोन-2 कार्यालय पर धरना, तीसरे चरण की चेतावनी
बिजली कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में गुरुवार शाम 5 बजे बिजली विभाग जोन-2 में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और शीघ्र समाधान की मांग की। राजपूत ने बताया कि यह आंदोलन का दूसरा चरण है। बिजली मंत्री से चर्चा के बावजूद अब तक मांगें नहीं मानी गई हैं।