बैरगनियां: बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड-22 में बदहाल गली-नाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, विकास कार्यों पर उठे सवाल
बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में गली और नाली की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि वार्ड की कई गलियां अब भी बदहाल हैं और नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जाती है।