सांगानेर: जयपुर में मानवता हुई शर्मसार, वीर हनुमान मार्ग स्थित पुलिया के पास नवजात मृत शिशु मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर में वीर हनुमान मार्ग स्थित पुलिया के पास एक मृत नवजात शिशु मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई वही सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। वहीं पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।