फारबिसगंज: स्टेशन चौक से हवाई अड्डा तक बनने वाले सड़क और नाला निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
फारबिसगंज के स्टेशन चौक से हवाई अड्डा तक बनने वाली सड़क व नाला निर्माण कार्य का विधायक मनोज विश्वास ने निरीक्षण किया। मंगलवार को रात नौ बजे निरीक्षण उपरांत उन्होंने कहा इस सड़क व नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है इस पर उन्होंने अधिकारियों को ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।