खजनी: बेलघाट से बभनौली होते हुए गायघाट बांध मार्ग की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र मे बेलघाट-बभनौली-गायघाट सिंचाई बांध मार्ग की सड़क बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। करीब 12 गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं।