बरियातु: बारियातु थाना परिसर में जनचौपाल आयोजित, पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर दिया गया जोर
लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय एवं संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बारियातु थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की उपस्थिति में जनचौपाल बैठक आयोजित हुई l