सदर: दान के नाम पर ठगी: हनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्र से निकले नकली नोट, जांच शुरू
Sadar, Allahabad | Jun 14, 2026
सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्रों से 9 नकली नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक शनिवार को दानपात्र खोले गए तो उसमें एक 500 रुपये का, पांच 200 रुपये के और तीन 100 रुपये के नकली नोट मिले। नोट देखने में असली जैसे लग रहे थे, लेकिन बारीकी से जांच करने पर नकली होने का पता चला।