बोध गया: बोधगया में 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा की भव्य तैयारी, महाबोधि मंदिर सजा, श्रद्धालु स्वागत के लिए तैयार
Bodh Gaya, Gaya | Apr 21, 2026 1 मई को मनाई जाने वाली 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बोधगया में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में आयोजित यह पर्व हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।पवित्र महाबोधि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे बौद्ध झंडों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।