ऊंचाहार: बड़ा पुरवा खरौली गाँव में जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बड़ा पुरवा खरौली गांव में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी, घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।बुजुर्ग राम सिंह का कहना है कि, पड़ोस के लोग उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता मांग रहे हैं।बुधवार को जब उसने ट्रैक्टर जाने से रोका तो उसे मारपीट घायल कर दिया गया।