सुपौल: सुपौल में LPG-पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, शादी के सीजन में बढ़ी मांग पर प्रशासन अलर्ट
Supaul, Supaul | May 5, 2026 जिले में रसोई गैस (LPG) और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, जिले की 51 गैस एजेंसियों में फिलहाल 13,133 LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं और 9,904 सिलेंडर जल्द आने वाले हैं।