राजातालाब: कुरु में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में नाराजगी
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में नाराजगी वाराणसी। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर शाम तक प्रतिमा सुरक्षित थी।