सिमरी: दशरथपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र घायल, दूसरे पक्ष के तीन लोग मारपीट के बाद गांव से हुए फरार
Simri, Buxar | Jun 20, 2026 दशरथपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के गणेश नट और उनके पड़ोसी सोमारू नट के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।