संतकबीरनगर के सरदार पटेल विद्यालय में यातायात पुलिस ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व सहित सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। छात्रों को 'ट्रैफिक एंबेसडर' बनाकर घर पर भी जागरूक करने की अपील की गई। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।