हरदोई: आरपीएफ़ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया संयुक्त अभियान, यात्रियों के सामान की जाँच के साथ किया जागरूक
Hardoi, Hardoi | Mar 24, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षा को परखा गया। इसी के साथ जवानों की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी आरबी सिंह और राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी वरुण शर्मा ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया और बताया कि यह अभियान फिलहाल लगातार जारी रहेगा।