कोठिया ग्राम पंचायत में राजस्व की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है।आज सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान और उनके सहयोगियों ने मिलीभगत कर मोटी रकम लेकर जमीन पर कब्जा करा दिया है। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।बंधे के बीच में करीब आधा बीघा जमीन पर प्रधान ने किसी दूसरी ग्राम पंचायत के आदमी को 70,000 रुपये लेकर कब्जा करा दिया है।