नावकोठी: नावकोठी में भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक, कार्यकर्ता प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा
नावकोठी द्वारिका पैलेस होटल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी और मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें 9 एवं 10 मई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया।