ललितपुर: विष्णुपुरा के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर नल की पाइपलाइन चालू करने की मांग की
वार्ड-2 विष्णुपुरा में पेयजल संकट, पाइपलाइन चालू कराने की मांग तेज,नगर क्षेत्र के विष्णुपुरा के निवासियों ने लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इस संबंध मे जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।वार्ड संख्या-02 विष्णुपुरा में जल्द से जल्द पेयजल पाइपलाइन चालू कराए जाने तथा निर्धारित समय व स्थान पर टैंकरो की मांग की है।