सिवनी: छिंदवाड़ा चौक के पास व्यक्ति की घर पर संदिग्ध मौत, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Jul 11, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदवाड़ा चौक के पास एक व्यक्ति की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को मृतक की पहचान शैलेश साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।