रौन: खेरिया गांव में घर में घुसा जहरीला कोबरा,सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र जग्गू परिहार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा
भिंड। जिले के खेरिया गांव में सोमवार शाम एक घर में जहरीला कोबरा सांप घुस जाने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। घर में काम कर रहे एक सदस्य की नजर अचानक सांप पर पड़ी, जिसके बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिजनों ने शाम करीब 4 बजे सर्पमित्र जग्गू परिहार को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही सर्पमित्र ने पहुंच कर रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा