बहरोड़: बहरोड के गंडाला में भीषण अग्निकांड, लकड़ियों के बाड़े में लगी आग, दर्जनों क्विंटल ईंधन हुआ राख
Behror, Alwar | Apr 26, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गंडाला गांव में रविवार को शाम चार बजे एक बड़े अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित लकड़ियों के बाड़े में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखी लकड़ियों का बड़ा भंडार कुछ ही देर में जलकर राख हो गया।