सिमडेगा: खाट पर सिस्टम तारबोगा कुरूमडेगी गांव में बीमार व्यक्ति को खाट पर लेकर नदी पार करते दिखे ग्रामीण
सिमडेगा के तारा बुआ पंचायत अंतर्गत कुरूमडेगी गांव में खाट पर सिस्टम दिखा। जहां पर गांव के फीरू सिंह नामक व्यक्ति जो बीमार था ,जिसे ग्रामीण खाट पर लाद कर नदी पार करते हुए दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने की वजह से बारिश के दिनों में गांव टापू बन जाता है और लोगों को इसी प्रकार अस्पताल पहुंचाना पड़ता है ।आज तक किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।