सिमडेगा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सिमडेगा थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक पूजन का हुआ आयोजन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सिमडेगा थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सोमवार को सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। मौके पर पुजारी सोमनाथ मिश्रा के द्वारा सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया उन्होंने बताया कि देर रात भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के मौके पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही है।