सिमडेगा: जन्माष्टमी के मौके पर सिमडेगा महावीर चौक में देर रात भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीसी हुए शामिल
जन्माष्टमी के मौके पर देर रात सिमडेगा महावीर चौक में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह शामिल हुए, जहां पर उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित किया, इस मौके पर कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।