महाराजगंज: रायबरेली में सियासी उबाल, सांसद राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, बछरावां में भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन
20 मई बुधवार की शाम 7:00 बजे बछरावां में भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिन्होंने फोटो को जलाकर विरोध जताया है। सांसद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह पर विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया और भाजपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। राजनीतिक गलियारों में सियासी माहौल जनपद के साथ पूरे देश में गर्म हो चुका है।