कैराना: कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा नवीन नगर स्थित क्लीनिक के वॉशरूम से सामान चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
कैराना नगर के मोहल्ला बेगमपुरा नवीन नगर निवासी डॉ. जुल्फिकार अली ने शुक्रवार प्रातः करीब नौ बजे बताया कि मोहल्ले में ही उनका क्लीनिक है। गत बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे वह मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान एक युवक क्लीनिक में आया और मौका पाकर वॉशरूम में पहुंच गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर चला गया। बाद में जब वॉशरूम की जांच की गई, तो चोरी मिली।