शाहजहांपुर: बड़े भाई की गला दबाकर हत्या करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
जानकारी मुताबिक शाहजहांपुर जनपद मे 29 अक्तूबर 2020 को खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बरौरा के चौकीदार प्रभुदयाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के रमनपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एक नवंबर को रमनपाल की मां मायादेवी ने खुदागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा बे