कटकमसांडी: युवक की हत्या के बाद लावारिस बताकर किया अंतिम संस्कार, दो थानों के बीच उलझा न्याय
दो थानों के बीच उलझा न्याय, युवक का लावारिस कर दिया अंतिम संस्कार हजारीबाग में 21 वर्षीय सूरज कुमार राम 24 मार्च से लापता था, जिसका शव 31 मार्च को पदमा थाना क्षेत्र में मिला। आरोप है कि पुलिस ने पहचान किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन कई दिनों तक पदमा और कटकमसांडी थाने के बीच भटकते रहे। अंततः 18 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज हुआ।