रौन: उमरी कस्बे में बनी उमरेश्वर तालाब की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारियों ने की साफ सफाई
भिंड जिले के उमरी कस्बे में बने उमरेश्वर तालाब की आज शनिवार के रोज सुबह 11:00 बजे जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान एवं मित्र परिषद के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सैकड़ो वर्ष पुराने तालाब में तैर रही जलकुंभी को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत साफ सफाई कर श्रमदान करते हुए आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी पहल होना जरूरी है